मृदा
गन्ना की खेती के लिए अच्छी जल निकास की व्यवस्था वाली, अभिक्रिया में उदासीन (पी-एच 6.5 से 7.5) दुमट मृदाएँ सर्वाधिक आदर्श होती है। फिर भी, भारी मटियार से लेकर अत्यधिक बलुई मृदाओं के परिसर के मृदा प्ररूपों में और मृदा अभिक्रिया में व्यापक परिवर्तन के अंतर्गत भी यह उगाया जा सकता है।