Skip to main content

कवकनाशियों एवं बायोएजेन्टों से बीजोपचार

कवकनाशियों से उपचार

सब्जियों में परवर्ती अवस्थाओं पर कवक संक्रमण से बचने के लिए बीजों/पौधों को उपचारित करने की संस्तुति की जाती है।

आवश्यक मद

  • बीज मात्रा: आवश्यकता के अनुसार। कल्पना कीजिए कि हम 1 कि0ग्रा0 बीज लेते हैं।
  • संस्तुत कवकनाशी एवं मात्रा : बाविस्टिन - 1 कि0 ग्रा0 के लिए 2.0- 2.5 ग्राम 
  • टब/बाल्टी, और 
  • दस्ताने

प्रक्रिया :

चरण 1: बीज की मात्रा के अनुसर, कवकनाशी तोलिए। कहिए 10 कि0 ग्रा0 बीज के लिए अपेक्षित कवकनाशी 25 ग्राम होगा।
चरण 2: बीज के साथ कवकनाशी को अच्छी तरह से मिश्रित करना चाहिए।
चरण 3: बीज बोआई के लिए तैयार है।

कीटनाशियों से उपचार 

      मटर - तना मक्खी जैसे कीटों से अगेती फसल को सुरक्षित करने के लिए कीटनाशियों से बीजों का उपचार करना आवश्यक है।

आवश्यक मद :

  • बीज मात्रा : आवश्यकता के अनुसार। कल्पना कीजिए कि हम 1 कि0ग्रा0 बीज लेते हैं।
  • संस्तुत कीटनाशी और मात्रा : क्लोरोपायरीफॉस: 5 मि0 ली0/ कि0 ग्रा0 बीज 
  • टब/बाल्टी, और
  • दस्ताने

प्रक्रिया:

चरण 1: बीज की मात्रा के अनुसर मापक सिलिन्डर से कीटनाशी नापिए।
        कहिए 10 कि0 ग्रा0 बीज के लिए अपेक्षित कीटनाशी 50 मि0 ली0 होगा।
चरण 2: एक टब में इसे बीज के साथ मिश्रित कीजिए।
चरण 3: इसे 3-4 घंटों तक खुला छोड़ दीजिए, जिससे कि रसायन सूखने के बाद बीज के पृष्ठ पर अच्छी तरह से चिपक जाए।
चरण 4: बीज बोआई के लिए तैयार है।

बायोपेस्टीसाइडों से उपचार:

आवश्यक मद :

  • बीज मात्रा : आवश्यकता के अनुसार। कल्पना कीजिए कि हम 1 कि.ग्रा. बीज लेते है।
  • संस्तुत बायोएजेन्ट
(क) स्यूडोमोनास फ्लुओरे
(ख) ट्राइकोडर्मा हर्जिएनम 
  • मात्रा : 8-10 ग्राम/कि.ग्रा. बीज
  • टब/बाल्टी और दस्ताने

प्रक्रिया:

चरण 1: बीज पर पानी छिड़किए।
चरण 2:  बीज में संस्तुत एजेन्ट अच्छी तरह से मिश्रित कीजिए।
चरण 3:  बीज के साथ बायोएजेन्ट मिश्रित करने के बाद इसे 12-24 घंटों तक छाया में फैला लीजिए।
चरण 4:  बीज बोआई के लिए तैयार है।
0
Your rating: None