Skip to main content

प्रजातियां : बासमती धान

प्रजातियां

क्रम संख्या

प्रजातियां

विषेशताएं


1.


बासमती

370

यह उत्तम दाना गुणवत्ता से युक्त परंपरागत ऊँची (160 से0 मी0) बासमती की प्रजाति है और निर्यात बाजार में ऊँची कीमतों पर अधिकार रखती है। यह पलन एवं जीवाणु पर्ण अंगमारी का ग्रहणशील होती है। उपज क्षमता 20-30 टन/हैक्टेयर और यह 145-150 दिनों में पकती है।


2.


टाइप - 3


यह लम्बे एवं पतले दानों वाली ऊँची प्रजाति है। इसका चावल पकाने पर मुलायम एवं स्वादिष्ट होता है। यह प्रजाति 140-150 दिनों में पकती है और उपज क्षमता 2.5 से 3.5 टन/हैक्टेयर है/ तना (डंठल) कमजोर होता है, साथ ही यह जीवाणु पर्ण अंगभारी, प्रध्वंस रोम एवं तना वेधक का प्रहणशील है।

 

3.


तरोरी बासमती


यह ऊँची प्रजाति (155 से0 मी0) है। इसका दाना अधिक लम्बा होता है और यह पकने एवं खाने की उत्तम गुणवत्ता रखता है। यह पकने के लिए 155 दिन लेता है। जबकि उपज क्षमता 2.5 - 3.0 टन/हैक्टेयर है यह जीवाणु रोम एवं तना वेधक का ग्रहणशील है।

 

4.


पूसा बासमती - 1


यह मध्यम लम्बाई की प्रजाति है जो 135-140 दिनों में पकती है और उपज क्षमता 4.0 - 4.5 टन/ हैक्टेयर है। इसके दाने लम्बे एवं पतले है जो पकने की अच्छी गुणवत्ता एवं सुगंध रखते हैं। यह जीवाणु अंगमारी प्रध्वंस एवं तना वेधक का ग्रहणशील है। देश से इस प्रजाति के चावल का निर्यात होता है।

 

5.


हरियाणा


इस प्रजाति के पौधे मध्यम ऊँचाई (116-120 से0 मी0) के होते हैं। यह 140 दिनों में पकती है। इसकी उपज क्षमता 4.0-4.5 टन/ हैक्टेयर है। इसके दाने पतले और तेज सुगंध संयुक्त पर मासक होते है। यह जीवाणु पर्ण अंगमारी एवं प्रध्वंस रोग के प्रति ग्रहणशील  और वना विगलन की साधारण प्रतिरोधी है।


6.


बासमती - 305


यह मध्यम ऊँचाई की प्रजाति है जो 130-135 दिनों में पकती है। इसकी उपज क्षमता 4.5-5.0 टन/हैक्टेयर है। इसके दाने लम्बे, पतले सफेद एवं पार मासक और अच्छी सुगंध से युक्त होते है।


7.


बासमती - 386


यह 135 दिनों में पकती है और इसके दाने लम्बे, पतले, अच्छी सुगंधित एवं पाकगुणवत्ता से युक्त होते है।


8.


पंत सुगंध धान - 15


यह ऊर्ध ऊँचाई का प्रजाति हैं 145 दिनों में पकती है, इसके दाने लम्बे, पतले एवं पकने पर अच्छी लम्बाई रखने वाले एवं सुगंन्धित होते है। यह जीवाणु पर्ण अंगमारी सहिश्णु और पर्ण प्र्रध्वंस एंव ग्रीवा प्रध्वंस का साधारण प्रतिरोधी है।

 

9.


पंत सुगंध धान - 17


यह प्रजाति 135-140 दिनों में पकती है। यह पर्णच्छद अंगभारी का प्रतिरोधी, पण एवं ग्रीवा प्रध्वंस का मध्यम सहिश्णु है। इसके दाने लम्बे एंव पतले होते है और उपज क्षमता 35-40 क्विंटल/है0 है।

 

10.


पूसा सुगंध - 2 (पूसा 2504-1-26)

यह पतले दाने वाली, 125-130 दिनों की परिपक्वता उवधि रखने वाली और प्रध्वंस का साधारण प्रतिरोधी प्रजाति है।

 

11.


पूसा सुगंध - 3 (पूसा 2504-1-31)

यह पतले दाने वाली 125-130 दिनों की परिपक्वत्ता अवधि रखने वाली और प्रधवंत रोग का साधारण प्रतिरोधी प्रजाति है।

 

12.


पूसा सुगंध - 4 (पूसा 1121-92 8-1-3-3)

इसके पौधे मध्यम ऊँचाई के होते है पी पक्वता अवधि 135 दिन है। इसके दाने पतले सुगंधित और पकोन पर अपवाद स्वरूप अधिक लम्बे हो जाते है। यह जीवाणु पर्ण अंगमारी का साधारण प्रतिरोधी है।



13.


वसुमती (आर पी 3135- 17-12-8-8)

यह 130-140 दिनों की अवधि की लम्बे पतले सुगंधित दानो वाली प्रजाति है और पर्ण प्रध्वंत से भूति चित्ती, डब्लू, पी0 एच0 की साधारण प्रतिरोधी और गॉल मिज 1 एवं 4 की प्रतिरोधी है।


 

14.


कस्तुरी


यह प्रकाश असंवेदनशील, अर्ध-बौनी 125-130 दिनों की परिपक्वत्ता अवधि रखने वाली अधिक उपज देने वाली प्रजाति है। यह वांछनीय पाक गुणवत्ता रखती है और प्रध्वंस प्रतिरोधी एवं तना वेधक सहिश्णु है।

 
















0
Your rating: None