Skip to main content

उफ्रा अथवा तना नेमाटोड (Ufra or Stem Nematode)

Posted in

उफ्रा अथवा तना नेमाटोड (Ufra or Stem Nematode)

कारक: डाइटीलेन्चस ऐंगस्टस (Ditylanchus angustus) 

विवरण: नम वातावरण में छोटे-छोटे पौधों पर इस नेमाटोड का आक्रमण होता है । नेमाटोड पौधों के ऊपर चढ़ जाते हैं और अग्रभाग के कोमल ऊतक (Tissue) में अपनी शूकिका प्रविष्ट कर भोजन प्राप्त करते हैं । जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, नेमाटोड भी ऊपर जाता रहता है । इनकी अधिक संख्या पर्णच्छद और इससे ढकी कोमल पत्तियों के बीच में होती है । जब फसल- पकती है तो ये सिकुड़कर गोल हो जाते हैं तथा सुषुतावस्था में चले जाते हैं ।

लक्षण:
रोग के स्पष्ट लक्षण बालियों पर दिखाई देते हैं,परन्तु कृत्रिम निषेचन द्वारा पौधों की पत्तियाँ हरितमाहीन होकर बाद में सूख जाती हैं । कभी-कभी सारी पत्तियां सिकुड़कर कुरूप हो जाती हैं । बालियां भी विकृत हो जाती हैं और उनमें दाने नहीं पड़ते या कभी -कभी उग्र रूप में बालियां पूर्णरूप से बाहर ही नहीं निकल पाती ।

 

नियंत्रण:

  • फसल के डंठलों को जला दें एवं धान की पेडी-फसल न लें, इससे निवेश द्रव्य कम हो जायगा ।
  • गर्मी में खेत की गहरी जुताई करें । 
  • जुट अथवा तिल (Sesamum) को धान के साथ फसल चक्र में लगाए ।
  • कार्बोफ्यूरान का प्रयोग करें । 
  • रोपाई देर से करे तथा कम अवधि की किस्में चुनें ।

 

 

 

0
Your rating: None

Please note that this is the opinion of the author and is Not Certified by ICAR or any of its authorised agents.