Submitted by kanchannainwal1 on Thu, 28/01/2010 - 13:07
Posted in
बीच में स्थान छोड़कर रोपाई तकनीक (एस.टी.पी.)
दु्रत गुणन (वृध्दि) दर रखने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ पर ''बीच में स्थान छोड़कर रोपाई तकनीक'' नामक गन्ना रोपाई की नई पध्दति विकसित की गई थी।
- एक कलिका सेट (बीज खंड) का प्रयोग करके नर्सरी क्यारी में पौध उगाई जाती है।
- नर्सरी उगाने के लिए लगभग 35 वर्गमीटर क्षेत्र की आवश्यकता होती है।
- प्रवेश करने वाले सौर विकिरण का पूरा उपयोग करने के लिए, 0.54 वर्ग सें.मी. (90 x 60 सें.मी.) की दूरी पर पूरी तरह से उर्वरीकृत एवं सिंचित खूडों में लगभग 6 सप्ताह की पौधों की खड़ी रोपाई की जाती है।
- एक हैक्अटेयर भूमि की रोपाई के लिए लगभग 35,000 एक कलिका युक्त सेटों (बीज खंडों) की आवश्यकता होती है।
- Login to post comments
- 2926 reads
