गुलाबी छेदक (Pink Borer)
वैज्ञानिक नाम: सिसेमिया इन्फेरेंस (sesamia inferens Walker)
पहचान:
गुलाबी छेदक एक से अधिक फसलो को अपने आहार के रूप में लेता है | गुलाबी छेदक मार्च से नवम्बर तक धान कि फसल पर सक्रीय रूप से प्रजनन करता है और फिर गेंहू की फसल पर प्रवास कर जाता है. अतः यह एक धान-गेंहू फसल प्रणाली का महत्वपूर्ण कीट है. यह भूसे के रंग जैसा तथा इसका शरीर मोटा होता है. यह अन्डे या तो पत्तियों या फिर जमीन पर देता है.
क्षति की प्रकृति :
मुख्य क्षति इल्ली के द्वारा की जाती है जो कि गुलाबी कत्थई रंग, चिकना बेलनाकार शरीर लिए होती है. यह तने में छेद कर देती है जिसके परिणाम स्वरुप तना सुख जाता है और यह नए पौधों में मृत भाग को उपज देती है.
नियंत्रण :
- धान का फसल चक्र किसी और ग्रेमीनि कुल की फसल के साथ न करे|
- क्विनल्फास या फोसालोन या मोनोक्रोटोफास या क्लोरपाईरिफास या इन्डोसल्फान (Endosulfan) -०.५कि.ग्रा.ए. आई /है. का पर्णीय छिड़काव करें ।
- दानेदार कीटनाशी कार्बोफ्यूरान -०.७५ कि.ग्रा.ए.आई./है. अथवा फोरेट या कारटेप (Cartap, Hydro Chloride) या क्विनल्फास -१.० कि.ग्रा.ए.आई है. का प्रयोग करें ।
- 2756 reads
