Skip to main content

सफेद सिरा नेमाटोड (White Tip Nematode)

Posted in

सफेद सिरा नेमाटोड (White Tip Nematode)

कारक:एफेलेनकोइडीज़ ओराइज़ी (Aphelenchoides oryzae ) या ए. बेसियाई (A. besseyi) 

विवरण: यह धान के बीज पर काफी दिनों तक जीवित रहता है । यह रोगजनक बाहय परजीवी है और प्रारम्भ में बेल्लित (Rolled) दशा में रहता है, परन्तु बालियाँ निकलने के बाद भ्रूणपोष (Endosperm) में चला जाता है । ये दाने पर भी पाए जाते हैं । रोग-ग्रस्त बीजों की बिजाई के बाद, नेमाटोड बाहर निकलकर छोटी पत्तियों पर आ जाते हैं ।

लक्षण:
पत्तियों की नोक ऊपर से २.५ से ५ सें.मी. हरितमाहीन होकर सफेद हो जाती है, जो बाद में भूरी होकर फट जाती है । रोग ग्रस्त पौधे छोटे और कमजोर हो जाते हैं, जिन पर छोटी-छोटी बालियां निकलती हैं । रोगग्रस्त बालियों में दानों की संख्या कम तथा दानों का आकार विकृत हो जाता है । ध्वज पत्ती में एक विशेष प्रकार की ऐंठन आ जाती है, जिसका सिरा बाद में गाढे रंग का हो जाता हैं, बाद में पत्ती सूख जाती है ।

 

नियंत्रण:

  • फसल के पूर्व अवशेषों को जलाएं ।
  • बिजाई से पूर्व ६ घन्टे भिगोए हुए बीज को ५२ डिग्री से. गर्म पानी में १० मिनट रखे अथवा बीज को ६ घंटे के लिए ०.२ प्रतिशत मैंकोजैव (Mancozeb) और मानोक्रोटोफास (Monocrotophos) घोल में भिगोएं । 
  • पौदशाला में ३३ कि.ग्रा. कार्बोफ्यूरान ३ जी प्रति हैक्टर का प्रयोग करें ।
 

0
Your rating: None

Please note that this is the opinion of the author and is Not Certified by ICAR or any of its authorised agents.