बीज और बोआई
बोआई का समय
मटर की अगेती प्रजातियाँ (किस्में) अक्टूबर में बोई जाती है जबकि मध्य - मौसम की प्रजातियाँ नवम्बर में बोई जाती हैं। पर्वतों पर पहली फसल मार्च के मध्य से लेकर मई के अंत तक बोई जाती है, जबकि दूसरी फसल पतझड़ मौसम में बोई जाती है।
बीज दर और अंतराल (दूरी)
बीज दर और अंतराल (दूरी) निम्नलिखित पर निर्भर करता है -
बोआई की विधि
- बीज डौलों एवं खूडों में बोए जा सकते हैं।
- समतल क्यारियाँ : समतल क्यारियों में 30X10 से0 मी0 की दूरी पर 5-7.5 से0 मी0 की गहराई पर बीज हाथ से बोए जाते है।
प्रजातियाँ
अगेती प्रजातियाँ : कम दूरी और अधिक बीज दर: दर 100-125 कि0ग्रा0/हैक्टेयर और पंक्ति से पंक्ति के बीच दूरी 20 से0 मी0 है।
मध्यम - मौसमी प्रजातियां : अधिक दूरी और कम बीज दर: संस्तुत दर 80-100 कि0 ग्रा0/हैक्टेयर और पंक्ति से पंक्ति के बीच दूरी 20 से0 मी0 है।
बीज बोआई में चरण
बोआई से पहले पानी में 12 घंटे तक बीजों को पहले भिगोने से बीज अंकुरण का सुधार होने में सहायता मिलती है। बीजों का बीजावरण कोमल हो जाता है और अच्छा एवं अधिक अंकुरण प्रेरित होता है।
- Login to post comments
- 1502 reads
