Submitted by Amrendra on Thu, 17/09/2009 - 11:17
Posted in
गहरा सिरा छेदक (Dark headed borer)
वैज्ञानिक नाम: काइलो पोलिक्रासस (Chilo polychrysus)
पहचान: मादा कीट पत्तियों के शिखर समूह में अण्डे देती है । इसके अण्डे रोये दार पपडी से ढके नहीं होते है।अंडो से ५-१० दिन में लार्वा बाहरआते है पूर्ण विकसित लार्वा का रंग काला तथा पॉँच धारियां होती है।इस कीट के वयस्क का रंग हल्का पिला तथा आगे के पंख पर बहुत से धब्बे होते है ।
क्षति की प्रकृति : पौधे की वानस्पतिक अवस्था में लार्वा पर्णच्छद में छेद बनाकर पौधे को छति पहुंचता है जो बाद में भूरा होकर सूख जाता है ।प्रभावित पौधे की बालियों में दाने नहीं बनते है ।
नियंत्रण :
- पूर्व फसल के डंठलो को जला दे।
- कीट नाशी कार्बोफुरान ०.७५ किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करे।
- 1231 reads
