Skip to main content

जड़ गाँठ सूत्रकृमि रोग (Root knot nematode)

Posted in

जड़ गाँठ सूत्रकृमि रोग (Root knot nematode)

वैज्ञानिक नाम:   मिलोडोगाइन   स्पेसीज( Meloidogyne spp.)

विवरण:गाँठ रोग मिलोडोगाइन  जाति की सूत्रकृमि से होता है| इनको गाँठ सूत्रकृमि या गोल कृमि के नाम से भी जाना  जाता है| ये आकार में बहुत  छोटे  होते  हैं ,जिन्हें नग्न नेत्रों से नहीं देखा  जा सकताहै| केवल सूक्ष्‍मदर्शी यंत्र से  ही देखे जा सकते है| यह  सूत्रकृमि  व्यापक रूप से नर्सरी, उप री भूमि  तथा अच्छी जल निकाश वाली भूमि में   पाये  जाते  हैं l

लक्षण:यह सूत्रकृमि प्राथमिक तथा  द्वितीयक जड़ों  को  प्रभावित  करके फसल को नुकसान  पहुँचता है| इसकी एक निश्चित संख्या से अधिक उपस्थिति पौधों में पानी तथा अन्य पोषक तत्वों को प्राप्त करने में अवरोध उत्पन्न करती है|जिससे गुणवत्ता पर विपरीत  प्रभाव के साथ उत्पादन भी कम हो जाता हैं |मृदा में  पोषक तत्व एवं पानी की उपलब्धता होते हुए भी जडों द्वारा पौधे इन्हें पय्राप्ता मात्रा में ग्रहण नहीं कर पाते हैं |जडें फूली हुई प्रतीत  होती हैं तथा पौधे कमजोर ,बौने ,पीले हो जाते हैं |इस रोग से  ग्रसित पौधों  में उकठा/फँफूदी रोग शीघ्र लग  जाता हैं  |

नियंत्रण:

  • गर्मियों में गहरी जुताई करें
  • एकल फसल प्रणाली नहीं अपनानी चाहिए
  • प्रतिरोधी किस्मों का प्रयोग करें
  • पौधशाला की मिट्टी  को  कार्बोफुरान 0. 3 ग्राम ऐ.आई / मी2. के  साथ उपचारित करें


0
Your rating: None

Please note that this is the opinion of the author and is Not Certified by ICAR or any of its authorised agents.