- Hindi
- लीची के फलों की तुड़ाई
तुड़ाई :
परिपक्वता की अवस्था - फलों की परिपक्वता लाल रंग और फल आकार (न्यूनतम 25 मि.मी. व्यास) द्वारा सूचित होती है। रंग के अलावा फल की परिपक्वता उस समय सूचित होती है जब गुलिकाएं कुछ चपटी हो जाती हैं और छिलका चिकना हो जाता है।
तुड़ाई की विधि - लीची के फलों की तुड़ाई पूरी तरह से परिपक्वता अवस्था पर की जाती है। क्योंकि वे तुड़ाई के बाद पकना जारी नहीं रखते हैं। स्थानीय बाजार के लिए फलों की तुड़ाई आकर्षक छिलका रंग द्वारा यथा सूचित पूर्ण परिपक्वता अवस्था पर की जाती है जबकि दूरवर्ती बाजार के लिए फलों की तुड़ाई इससे थोड़ा-सा पहले की जाती है जब वे रक्ताभ या गुलाबी रंग में परिवर्तित होना प्रारम्भ करते हैं। लीची के फल कुछ पत्तियों एवं शाखा के एक हिस्से (40 से.मी.) के साथ गुच्छों में तोड़े जाते हैं क्योंकि यह फल की भण्डारण अवधि को लम्बा करता है। यदि अलग-अलग फल की तुड़ाई की जाती है तो स्तम्भ अंत पर छिलका फट जाता है और फल तेजी से सड़ जाता है। 250 पी.पी.एम. पर ईथर में फलों को डुबोने से फल रंग में सुधार होता है और परिपक्वता 24-36 घंटे तक तेज हो जाता है।
- 1404 reads
