Skip to main content

सब्जी मटर- फसल रूपरेखा

फसल रूपरेखा

                                                         सब्जी मटर

  • सब्जी मटर लेग्युमिनोसी कुल का सदस्य है।
  • यह माना जाता है कि खेती किए जाने वाली सब्जी मटर छोटे बीज वाले जंगली छोटी मटर (पाइसम आर्वेन्स) से विकसित हुआ है। यह जाति इटली के कुछ भागों में पाई जाती है।
  • सब्जी मटर का वंश पाइसम है जिसमे 6-7 जातियां सम्मिलित हैं। ये जातियां अधिकतर भूमध्यसागरीय क्षेत्र एवं पश्चिम एशिया में पाई जाती है। इस वंश में प्राचीन विश्व में पाए जाने वाले अनेक आकृति की दृष्टी से भिन्न जंगली प्रकार है। उनमें से अधिकांश घनिष्ट रूप से संबंधित है।
  • गुणसूत्र संख्या 2n = 14
  • मटर की खेती किए जाने वाले रूप केवल एक जाति अर्थात् पा सैटाइवम से संबंधित है और इसे दो उपजातियों में उपविभाजित किया गया है:

              Ø सैटाइवम

              Ø आर्वेन्स

  • व्यावहारिक दृष्टीकोण से पा. सैटाइवम को निम्न लिखित समूहों में विभाजित किया जा सकता है।

1-    पा. सैकेरेटम - फली भित्तियों में अधिक पतली अस्तर भित्ति होती है या नहीं होती है।

         क. पतली फली भित्तियों युक्त प्रकार

             o चिकने बीज युक्त प्रकार

             o झुर्रीदार बीज युक्त प्रकार

         ख. मोटी फली भित्तियों वाले प्रकार

            o चिकने बीज युक्त प्रकार

            o झुर्रीदार बीज युक्त प्रकार

2-    पा. पैकीलोबम फली भित्तियों में अच्छी तरह से विकसित अस्तर भित्ति।

         क. पतली फली भित्ति युक्त प्रकार

            o चिकने बीज युक्त प्रकार

            o झुर्रीदार बीज युक्त प्रकार

         ख. मोटी फली भित्तियुक्त प्रकार

            o चिकने बीज युक्त प्रकार

            o झुर्रीदार बीज युक्त प्रकार

0
Your rating: None