अण्डी की खेती तराई क्षेत्र के पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, बहराईच, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोण्डा, गोरखपुर, जनपदों व बुन्देलखण्ड क्षेत्र तथा कानपुर, इलाहाबाद एवं आगरा जनपदों में शुद्घ तथा मिश्रित रूप में की जाती है। इसकी खेती मक्का और ज्वार के साथ तथा खेत की मेडो पर की जाती है। इसका तेल दवाओं तथा कल पुर्जो में प्रयोग होता है और विदेशी मुद्रा अर्जित करने का अच्द्दा साधन है।