फल
परिपक्व लीची के फल वानस्पतिक दृष्टी से 'नट' होता है। फल 2 से लेकर 20 तक के गुच्छे में लगते हैं। पके फल अधिक स्वादिश्ट होते हैं। लीची का छिलका पतला, भंगुर, आवरण सदृष होता है जो कल्टीवार के आधार पर मैहरून, लाल, हरा या गहरे भूरे रंग का होता है। बीज चोल रसदार, बर्फ के समान सफेद, पारभासक, चूर्णमय, मीठा और बीच से आसानी से अलग करने योग्य होता है। बीज चमकदार चाकलेट या गहरे भूरे रंग का होता है। फलभित्ति में बाह्य फलभित्ति, मध्य फलभित्ति और अंत:फलभित्ति होता है।
बीज
बीज गूदेदार बीजचोल में अंत:स्थापित होता है। यह बेलनाकार, संपीडित (दबा हुआ), पियानो-उत्ताल या अवतलोत्ताल, ऐल्बुमिनहीन और चाकलेटी रंग का होता है। निर्बीज कल्टीवारों में बीज छोटा, झुर्रीदार और जीवन-अक्षम होता है।
- 8087 reads
